Categories: Uncategorized

रोहतांग सहित उंची चोटियों में हिमपात, मनाली में जारी रहा बारिश का क्रम

रेणुका गोस्वामी (मनाली)



प्रदेश में बदलते मौसम के साथ रोहतांग दर्रे सहित समस्त उंची चोटियों में हिमपात हो रहा है। पर्यटन नगरी मनाली में दिन भर बारिश का क्रम जारी रहा। मनाली लेह मार्ग के सभी दर्रों में बर्फ की सफेद परत बिछ गई है। हालांकि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु है लेकिन मौसम के तेवर ऐसे ही रहे तो आवाजाही प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर जंस्कार को लाहुल से जोड़ने वाले शिंकुला दर्रे में भी हिमपात हो रहा है। सितंबर महीने में लेह मार्ग के राहगीरों की हिमपात दिक्कत बढ़ाता रहा है। 2019 व 2021 में भारी हिमपात होने से लाहुल स्पीति प्रशासन को रैस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। वाहन चालक संजू व टशी ने बताया कि रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा, लाचुंग ला व तंगलाग ला में रविवार शाम से हिमपात हो रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर हो गई है।


हालांकि बरसात का क्रम जारी है लेकिन इस बीच सर्दियों के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। मनाली सहित लाहुल स्पीति में मौसम ठंडा हो गया है। लाहुल घाटी में मटर गोभी का कार्य निपटा लिया है जबकि आलू की फसल तैयार है। दूसरी ओर मनाली में घास कटाई का कार्य चल रहा है लेकिन बारिश से सभी काम प्रभावित हुए हैं। पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि दर्रों में हल्का हिमपात हो रहा है लेकिन वाहनों की आवाजाही अभी सुचारू है। उन्होंने बताया कि मौसम की परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

11 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

11 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

11 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

13 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

15 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

16 hours ago