मुख्य समाचार

जे एस डब्लू ने किया उद्यान शिविर का आयोजन

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

आज जे एस डब्लू परियोजना ने जिला उद्यान विभाग के साथ मिलकर ग्राम पंचायत सापनी में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में उप निदेशक जिला उद्यान विभाग, डॉo प्रमोद शाह ने विशेष रूप से उपस्थिति दी और उन्होंने सेब बागवानी के बारे में बहुत ही अहम् जानकारी दी l उन्होंने कहा कि हमें सेब की गुणवत्ता एवम उत्पादन बढ़ाने के लिए उच्च घनत्व पौधरोपण तकनीक को अपनाना होगा l साथ ही यह भी बताया कि अभी प्रदेश का प्रति हेक्टेयर उत्पादन काफी कम है जिसे बढ़ाने की जरूरत है l उन्होंने साथ ही बर्तमान मे चल रही उद्यान संबंधी सरकारी स्कीमों के बारे में भी अवगत करवाया l शिविर में उपस्थित बागवानों ने अपने बगीचों में आ रही समस्याओं एवम बीमारियों के बारे में उद्यान विभाग के साथ सलाह मशविरा किया l उद्यान विभाग की इन जानकारियों को उपस्थित बागवानों ने बहुत गहनता से सुना l इस शिविर में लगभग 60 बागवानों ने भाग लिया l शिविर में उप निदेशक जिला उद्यान विभाग के साथ डॉ हरमन सिंह, उद्यान विकास अधिकारी खंड सांगला, डॉ राजेश कुमार उद्यान विकास अधिकारी खंड कल्पा, हरीश नेगी उद्यान बिस्तार अधिकारी करचम एवम JSW की ओर से गणेश दत्त सीनियर मैनेजर एवम दीवान सिंह मौजूद रहे l अंत में ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने उद्यान विभाग एवं जे एस डब्लू के अधिकारीगण तथा उपथित बागवानों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर लगाने का आग्रह भी किया 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago