21 से 24 अगस्त तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार
धर्मशाला, 19 अगस्त। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। लम्बाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे ।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 16500 रुपये और सुरक्षा सुपरवाइजर को 18500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बद्दी, परवाणू, शिमला, ऊना और चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 21 अगस्त को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर, 22 को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा, 23 को उप रोजगार कार्यालय जवाली और 24 जून को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं । इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…