किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसके शुभारंभ पर कमल किशोर नेगी संस्थापक युवक मंडल सापनी एवं विशेष अतिथि अरुण कुमार उपप्रधान युवक मंडल सापनी एवं सचिव रविन कुमार सह सचिव जगमोहन, चंद्र राम पूर्व कोषाध्यक्ष एवं कुशाल नेगी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे | युवक मंडल सापनी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी को बच्चों के खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मुबलिक 15110 की राशि दी और बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी आगे को प्रेरित किया | जिसमें बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी बड़ सके और जीवन में खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी और खेलों को खेल की भावना से खेलने को बल देने को कहा गया। खेलों में आगे बढ़कर खेलने के लिए प्रेरित किया ताकि पाठशाला के साथ-साथ गांव एवं जिला का नाम रोशन किया जा सके साथ ही युवक मंडल सापनी ने पाठशाला के विद्यार्थियों को आगामी समय में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए हर संभव उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी के प्रधानाचार्य हितेश नेगी जी प्रधान स्कूल प्रबंधन समिति रंजीत नेगी सदस्य, गुरु ज्ञान नेगी वरिष्ठ अध्यापक गणेश नेगी एवं पाठशाला एवं स्कूल प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों का युवक मंडल की तरफ इस शुभारंभ समारोह में बुलाने के लिए धन्यवाद किया
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…