शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
प्रेस क्लब शिमला में सदस्यों द्वारा आयोजित कैरम प्रतियोगिता का शनिवार समापन हुआ इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब के लगभग 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन मौके पर समाजसेवी ओर तनिष्क फ्रेंचाइजी के मालिक निशिकांत और उनके साथ अंशुल सकलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निशिकांत ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डबल में सुमित व अंकुर और दीपेश व कमल के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें दीपेश व कमल ने दो एक से डबल प्रतियोगिता जीती। वही सिंगल में संजू चौधरी और राजीव के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें संजू चौधरी ने बाजी मारी। विजेताओं को मुख्य अतिथि निशिकांत द्वारा ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी ओर तनिष्क फ्रेंचाइजी के मालिक निशिकांत ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज का आईना होता है और आम लोगो की आवाज उठाते है । ओर पत्रकारों की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताएं काफी महत्वपूर्ण होती है और इस तरह की प्रतियोगिताएं कहीं ना कहीं तनावमुक्त रहने में काफी फायदेमंद साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब को भविष्य में भी हर सम्भव सहयोग देने की बात कही।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…