मुख्य समाचार

क्या मुख्यमंत्री अन्य पंथ संप्रदाय के धार्मिक स्थलों में शुल्क लगाने की हिम्मत रखती है―गोविंद ठाकुर

कुल्लू,(आशा डोगरा, सब एडिटर),

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए शुल्क का प्रावधान किए जाने का फैसला सर्वथा अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है देवताओं के दर्शन के लिये 1100 रुपये का शुल्क लगाना औचित्यपूर्ण नहीं हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज से पहले प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ है और हम इस परम्परा के खिलाफ़ हैं।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी चुनावी गारंटीओं को पूरा करने और आय के साधन बढ़ाने के लिए इस तरह के ओछे निर्णय ले रहे हैं | जिसकी वह घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि सरकार मंदिरों के आस-पास के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाती है जिससे मंदिरों और शक्तिपीठों में दर्शनार्थी आते हैं और पर्यटन स्वतः बढ़ता और प्रदेश की आय में वृद्धि होती है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हमेशा हिंदुत्व के विरोध में बयानबाजी करते आ रहे हैं। 97 प्रतिशत हिंदू आबादी वाले राज्य को जीता है इसलिए वह हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में इस तरह के निर्णय ले रहे है।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया है क्या आप अन्य पंथ संप्रदाय के जो भी धार्मिक स्थल है उनमें क्या यह सरकार इस तरह के शुल्क लगाने की हिम्मत रखती है। सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने की ज़रूरत है लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में दर्शन करने के लिए कोई भी श्रेणी नहीं होती है इसलिए सुक्खू सरकार इस सुगम प्रणाली को तुरंत प्रभाव से वापस लें।

Himachal Darpan

Recent Posts

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

4 minutes ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

5 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

1 day ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago