मुख्य समाचार

डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण

धर्मशाला (सोनाली, संवाददाता),

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एचएचएआई के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधीश ने यहां पर स्पॉट का निरीक्षण कर वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 32 मील के पास सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास निरंतर भू-स्खलन होने के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम प्रगति में होने की वजह से भी समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएच का काम, भारी बारिश और भू-स्खलन के चलते यात्रियों और वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मार्ग को खोलने के लिए उपयुक्त संख्या में आवश्यक मशीनरी को उपयोग में लाया जाए, जिससे कार्य की गति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाली के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता एनएचएआई को मुहैया करवाई जाएगी।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मॉनसून के दौरान जिले में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी की मशीनरी मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह के संकट से निपटने की पूरी तैयारी प्रशासन ने की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के दिनों में अनावश्यक यात्राएं न करें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago