मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शक्ति नारायण महिला मंडल द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने देवता शंख नारायण के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया व क्षेत्रवासियों के लिये सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर की सरकार के नेतृत्व में उन्होंने नसोगी पंचायत में अभूतपूर्व विकास कार्य किये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज 3 के तहत रांगड़ी-सिमसा- कन्याल सड़क के विस्तारीकरण हेतु 6 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। वहीं छियाल में 4 करोड रुपए की लागत से वन विभाग के विश्राम गृह का निर्माण किया गया।
उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ADB के माध्यम से लगभग 380 करोड रुपए की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया है जिसमें नसोगी पंचायत सहित क्षेत्र की लगभग 7 ग्राम पंचायतों और नगर परिषद को इसमें जोड़ा गया है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह तबकुर ने कहा कि मनाली के स्थानीय विधायक अपने 8 माह के कार्यकाल में क्षेत्र में नई योजनाओं और विकास कार्य को शुरू करने में असफल रहे।
इस अवसर पर नसोगी पंचायत प्रधान दिले राम और उपप्रधान तीर्थ राम ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि नसोगी पंचायत के विकास में गोविंद ठाकुर का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री ठाकुर दास ,मंडल उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, उप प्रधान अरछण्डी पंचायत बागेश शर्मा, सुषमा ठाकुर प्रधान-उपप्रधान नासोगी पंचायत,शक्ति महिला मंडल प्रधान नसोगी पुष्पा ठाकुर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…
सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून, 2026: जिला उद्योग केन्द्र (DIC),…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…