मुख्य समाचार

चंदन प्रेमी बने नगर परिषद के उपाध्यक्ष, अढ़ाई साल बाद नगर परिषद में फेरबदल

कुल्लू, (आशा डोगरा),

नगर परिषद कुल्लू के सभागार में सर्वसहमति से चन्दन प्रेमी को उपाध्यक्ष चुना गया। अढ़ाई साल बाद नगर परिषद में फेरबदल हुआ है और चंदन प्रेमी अब नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले आशा महंत नगर परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। लेकिन बीते दिन ही उनके द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया गया। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा एक विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें एस डी एम कुल्लू विकास शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी पार्षदों की सहमति से चंदन प्रेमी को उपाध्यक्ष चुना गया और अब चंदन प्रेमी ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला उपस्थित रहे और इस प्रक्रिया में 11 में से 9 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर नव निर्वाचित उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। उन्होंने नप अध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत व सभी पार्षदों का आभार प्रकट किया और कहा कि सभी 11 वार्डों में एक सम्मान विकास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा से संबंध रखते हैं लेकिन नगर परिषद के सभी 11 वार्डो के विकास करने के मामले में सभी एकजुट है और नगर परिषद कुल्लू का समांतर विकास मिलकर किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू एकजुट हैं तथा विकास के कार्य में सभी पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से नगर परिषद को 20 करोड़ का नुकसान हुआ है और सभी पार्षद जनता के बीच मे जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने में जुटे हैं। वहीं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि यहां पर सभी सदस्यों की सहमति से व पार्षद चदन प्रेमी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऐसे में अभी सब पार्षद मिलकर नगर परिषद के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago