मुख्य समाचार

निरमंड स्कूल में औषधिये पौधे का रोपण करके “मेरी माटी मेरा देश” का कार्यक्रम किया आयोजित

निरमंड (लीला चन्द जोशी, संवाददाता),
राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आज “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, इको क्लब व एन सी सी के बच्चों ने हिस्सा लिया । राष्ट्रीय सेवा योजना के निरमण्ड इकाई के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा व संध्या वर्मा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय की विभिन्न इकाइयों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे का रोपण किया तथा बच्चों को इन पौधे के महत्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा स्कॉट एंड गाइड के प्रभारी पदम चंद, इक्को क्लब के प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा एनसीसी के प्रभारी रवि ठाकुर, कुशाल शर्मा ,सुरजीत कुमार सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक भी उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago