Categories: Uncategorized

राहुल गांधी की बहाली से हुई सच्चाई की जीत : संजीव शर्मा

निशेष शर्मा (राजगढ़)

देश की न्याय प्रणाली ने साबित कर दिया है कि सच को कभी दबाया नही जा सकता | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करना लोकतंत्र की जीत है जिसका मोदी सरकार द्वारा हनन किया गया था | यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू ने प्रेस को जारी ब्यान में कही | उन्होंने कहा कि सच्चाई को कभी भी दबाया नही जा सकता और राहुल गांधी की सदस्यता बहाली से कांग्रेस में खुशी की लहर है | जो व्यक्ती केंद्र सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज उठाता है , उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है | राहुल गांधी भी केंद्र सरकार की नीतियों का जनता के बीच जाकर लगातार विरोध कर रहे थे और रंजीश में उनकी सदस्यता को जबरदस्ती समाप्त कर दिया गया | लेकिन अब देश के सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की संसद  सदस्यता को बहाल करते हुए तानाशाही फैसले पर विराम लगाया है | संजीव शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया | उन्होंने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक दोनों राज्यों में  हार से भाजपा  तिलमिला रही है और निराशा में केंद्र सरकार ऐसे निर्णय ले रही है | उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस विजय हासिल करेगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

50 minutes ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

3 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

3 hours ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

5 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

8 hours ago