Categories: Uncategorized

नाहन के नेचर पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवको से पुलिस ने बरामद किया 6.80 ग्राम चिट्टा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गश्त और नाकाबंदी के दौरान कंगनीवाला नेचर पार्क के पास एक स्कूटी (HP71A6506) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया ।आरोपियों की पहचान शोएब खान उम्र 28 वर्ष निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन, और अभिनव कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इस संबंध में थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे।पुलिस का कहना है कि मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशे जा रहे हैं, ताकि इस अवैध नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

6 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

6 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

6 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

14 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

14 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago