Categories: Uncategorized

राजगढ़ : सानियो दीदग स्कूल में हुआ किशोरी मेले का आयोजन

निशेष शर्मा (राजगढ़)

मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ के सौजन्य से पर्यवेक्षक वृत्त चुरवाधार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में एक दिवसीय “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” विषय के अंतर्गत किशोरी मेले का आयोजन किया गया I इस शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय श्री श्याम सिंह जी ने कीI इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई । महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं व सेवाओं के बारे में उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया गया I बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाते हुए बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई I इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई । इस अवसर पर आयुर्वेदा डॉ श्री नंदकिशोर जी ने स्कूली बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की । इस अवसर पर पर्यवेक्षक कृष्णा चौहान पर्यवेक्षक प्रदीप भटनागर, स्कूल स्टाफ के सभी अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए व स्कूली किशोरिया उपस्थित रही I स्वास्थ्य विभाग की ओर से फीमेल हेल्थ वर्कर साक्षी व आशा कार्यकर्ताए उपस्थित रहे जिन्होंने लगभग 80 किशोरियों का एचबी टेस्ट किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

1 day ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago