नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रम बाग में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल को 100 डेस्क भेंट किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई का माहौल और सुदृढ़ होगा। वहीँ दौरे के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और भविष्य में बड़े अधिकारी बनने की अपील की।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य राजेश कुमार और एसएमसी प्रधान मोहम्मद गफ्फार समेत अभिभावकों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से स्कूल में संसाधनों की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…