लाहौल (रंजीत लाहौली , संवाददाता ),
पंचायत चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी, लाहुल स्पीति के अध्यक्ष रिंगजिन सेमफेल हयारपा प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार अवश्य उतारेगी।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चयन हेतु पार्टी हाईकमान द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। वो ही कमेटी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेगी और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
अध्यक्ष हायरपा ने यह भी कहा कि वर्तमान में घाटी में कुछ तथाकथित नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और घाटी की जनता को यह कहकर भ्रमित कर रहे हैं कि भाजपा में उनकी वापसी हो रही है और वे भाजपा के नाम पर पंचायत चुनावो में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह पूरी तरह भ्रामक और निराधार है। पार्टी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
उन्होंने ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। उम्मीदवारों के चयन से संबंधित अंतिम निर्णय केवल गठित कमेटी द्वारा ही लिया जाएगा और वही उम्मीदवार अधिकृत रूप से मैदान में उतारा जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…