मुख्य समाचार

राजगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा किया गया वृक्षारोपण

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित में काम कर रहा है। परिषद द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी परिषद द्वारा यह अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ इकाई द्वारा आज राजगढ़ के स्थानीय गांव सधोड़ी मे वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन जिला संगठन मंत्री बलबीर औरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ नगर इकाई अध्यक्ष विनीत आर्य उपस्थित रहे। बलबीर ने परिषद द्वारा किये गये कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों से अपील की कि हम लोगों ने ऐसे ही मिल कर अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध करना है ऐसे ही अपने अपने निवास स्थानों पर भी वृक्षारोपण कर सकते हैं। इसी तरह से उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विभिन्न आयामों से समाज के लिए काम किया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता भारती, महक, बृजेश, मंजीत, दीक्षा, दीक्षा चौहान, सौरव, जतिन, कार्तिक, रमन, हर्ष, अनुभव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सतीवाला तेंदुआ मामला: तेंदुए के पंजे काटने के आरोप में फार्म मालिक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित सतीवाला पंचायत…

10 hours ago

रानीताल बाग में महिला व उसके बेटे से मारपीट, तीन युवकों पर मामला दर्ज

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज…

12 hours ago

स्मार्ट मीटर का झटका: 400 का बिल सीधे 92,746 रुपये पहुंचा, दुकानदार हैरान

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा…

13 hours ago

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

2 days ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

2 days ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

2 days ago