मुख्य समाचार

सिरमौर : पर्यटन, वन और जल से हिमाचल बनेगा आत्मनिर्भर – केहर सिंह खाची

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची सिरमौर में भारी बारिश से वन संपदा को हुए नुकसान का जायजा लेने के आज नाहन पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने पिछले कल सोलन जिला में नुकसान का जायजा लिया था। हि.प्र. वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने नाहन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर वह वन संपदा के नुकसान की जानकारी हासिल करने के लिए सिरमौर प्रवास पर आये हैं। उन्होंने कहा कि वन संपदा को हुये नुकसान की जानकारी हासिल कर वह दौरे की रिपोर्ट से मुख्यमंत्री को अवगत करवायेंगे। केहर सिंह खाची ने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश में करोड़ों-अरबों रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें वन भूमि भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण वन्य भूमि का अत्याधिक कटाव हुआ है जिससे वन संपदा को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सभी प्रशासनिक, लोक निर्माण व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि भारी बारिश के कारण बंद सड़कों को तुरंत खोला जाये। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि राहत राशि को समय पर प्रभावितों तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि नुकसान तथा राहत राशि की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों से भी प्राप्त की जा रही है। केहर सिंह खाची ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए जान-माल के लिये खतरनाक पेड़ों को नियमानुसार तुरंत हटाने अथवा इनकी छंटाई के निर्देश दिये गये हैं। केहर सिंह खाची ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन, वन और जल की अच्छी परियोजनाओं से प्रदेश आत्म निर्भर बन कर उभरेगा। इससे जहां प्रदेश की आर्थिक दशा सुदृढ़ होगी वहीं पर प्रदेश में रोजगार के लाखों अवसर सृजित होंगे। इस मौके पर धर्मचंद शर्मा डिविजल मैनेजर फार्रेस्ट कारपोरेशन सोलन के अलावा डिविजनल मैनेजर एवं महाप्रबन्धंक फारेस्ट कॉरपोरेशन नाहन अश्वनी कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago