मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय से शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ताजा मामले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल गेट के समीप जलाशय से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बीएसएल जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक शव तैर रहा है जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने बीबीएमबी कर्मचारीयों की मदद से शव को बाहर निकाला लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। आशंका है कि यह शव बीते रोज मलोह क्षेत्र से लापता हुए कृष्ण लाल का हो सकता है लेकिन इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया बीएसएल जलाशय से अज्ञात शव बरामद हुआ है मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जा सकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी सीनियर…
विकास शर्मा शिमला । जिला पुलिस शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र चार घंटे…
विकास शर्मा शिमला । जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…