मुख्य समाचार

उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली | उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड रुपए के शैलफ पारित किए गए हैं जिससे ग्रामीण अधोसंरचना एवं सामुदायिक कार्यों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सेब सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र राशि प्रदान की जाएगी जिससे संपर्क मार्गो को बहाल करने के लिए मशीनरी व लेबर लगाई जाएगी ताकि बागवानों को कोई असुविधा न हो। आदित्य नेगी ने सभी एसडीएम से मॉनसून द्वारा किए गए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा मांगा और उन्हें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए ताकि सेब सीजन में किसानों के उत्पाद समय पर मार्केट यार्ड तक पहुंच सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान ने बैठक का संचालन किया और सभी एसडीएम से सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, परियोजना अधिकारी कीर्ति चंदेल, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

17 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

19 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

21 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

21 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

22 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

22 hours ago