मुख्य समाचार

मंडी : दो करोड़ की राहत सामग्री लेकर मुंबई से हिमाचल आई दो कंपनियां

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मुंबई की दो कंपनियां हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावितों के लिए दो करोड़ की राहत सामग्री लेकर यहां आई हुई हैं। एमरीकेयरज और हनीवैल कंपनी ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन न्यू शिमला के साथ संपर्क किया और राहत सामग्री लेकर यहां पहुंची। पंडोह के बाढ़ प्रभावित 200 परिवारों को यह राहत किटें बांटी गई, जिसमें लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का सामान शामिल है। हनीवैल कंपनी की तरफ से आए ऋषिराज भागवत ने बताया कि एमरीकेयरज और हनीवैल कंपनी मंडी, कुल्लू, शिमला और सोलन में बाढ़ प्रभावितों को दो हजार किटें बांटने के लिए लाई है। यदि इसके अलावा भी प्रभावितों को और मदद की जरूरत होगी तो वो भी की जाएगी। वहीं, हिप्र वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन न्यू शिमला के सचिव केवल राम सिरांटा ने बताया कि राहत सामग्री में शैल्टर किट, फेम्ली किट, ड्रिंकिंग वाटर किट और हेल्थ एंड हाईजीन किट बांटी जा रही है। प्रभावितों का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन उन्हें थोड़ी बहुत राहत प्रदान की जा सकती है और उसी दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पंडोह के बाढ़ प्रभावितों ने उन्हें राहत सामग्री बांटने के लिए एमरीकेयज, हनीवैल और हिप्र वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन सहित स्थानी प्रशासन का आभार जताया है। प्रभावित रजनी शर्मा और पूर्ण सैनी ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में उन्हें जो मदद मिल रही है उससे उन्हें काफी सहारा मिल रहा है। इस मौके पर एमरीकेयरज कंपनी की तरफ से प्रफुल्ल पवार, ब्रीगन फारूख, हिप्र वालंटरी हेल्थ एसोसिएशन की तरफ से सन्नी कश्यप, पटवारी पंडोह जुध्या देवी, वार्ड सदस्य गोपाल और मुंशी राम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

12 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

14 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

16 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

16 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

17 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

18 hours ago