खेती बागवानी

लोसर – ग्रांफू -कोकसर मार्ग को अति शीघ्र बहाल करें – रवि ठाकुर

लाहौल (रंजीत लाहौली, संवाददाता),

लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बीआरओ ( सीमा सड़क संगठन ) के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि लोसर – ग्रांफू -कोकसर मार्ग को अति शीघ्र बहाल करें। उन्होंने कहा कि स्पीति में मटर की फसल तैयार हो रही है । ऐसे में फसल को मंडियों तक पहुंचाने में लोसर ग्रांफू बंद होने के कारण किसानों को दिक्कतें पेश आ रही है। इसके साथ ही पर्यटकों को भी रिकोंगपिओ होकर आना पड़ रहा है। स्पीति में पर्यटक की संख्या में इस वजह से गिरावट आई है। बीआरओ अगर जल्द खोल देगा तो पर्यटन उद्योग को काफी बल मिलेगा। स्पीति में काफी व्यापक स्तर पर पर्यटन उद्योग फैला हुआ है । लोगों की जीविका का आधार है। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण स्पीति में सड़कें काफी बाधित हुई थी । प्रशासन को आदेश देने के सारे सड़के अब बहाल कर दी गई है । अब केवल लोसर ग्रांफू मार्ग ही बहाल होना शेष है। बीआरओ की मशीनरी रोड़ बहाल करने में लगी हुई है। अब कुछ ही किलोमीटर तक का मार्ग शेष है।

विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहुल स्पीति जिले में आपदा से काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। नुकसान का आंकलन करने का कार्य प्रशासन कर रहा है। लोगों को मुआवजा भी दिया जा रहा है |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

22 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago