कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को आज श्री राम मंदिर कमेटी मणिकरण ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का अंशदान दिया। श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनक राज शर्मा, वरिष्ठ सदस्य योध्या प्रकाश शर्मा व कमेटी सदस्यों ने कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को 5 लाख रुपये का अंशदान किया। सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ने श्री राम मन्दिर कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का इस पुनीत कार्य के लिए अंशदान करने के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि यह राशि आपदा की इस घड़ी में आपदा पीड़ितों को राहत व पुनर्वास प्रदान करने बहुत काम आएगी। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य अमिल कुमार सूद, वरुण शर्मा, तेज चंद चड्डा, संजीव सूद, रविन्द्र प्रकाश सूद, प्रेम सूद व मनोज शर्मा उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…