मुख्य समाचार

बारिश के कारण हुए नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है – सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारी बारिश से जिला में हो रहे नुकसान की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत मैन्युल केअनुसार नुकसान की भरपाई की जा रही है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं और जिला में सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को बहाल रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड स्तर पर पहुंच कर आमजन के जान-माल के नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधा को देखते हुए सिलेंडरों की आपूर्ति वाया विकासनगर की जा रही है जिसके लिए परिवहन दरें अलग से तय की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला की सभी सड़कों के ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार हो गई है और शीघ्र ही इनकी मुरम्मत अथवा स्तरोन्नयन के लिए एस्टीमेट बनाये जायेंगे।

सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान के दृष्टिगत खतरनाक वृक्षों को नियमानुसार काटने अथवा इनकी छंटाई की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा 15 साल से अधिक पुराने विभागीय वाहनों एवं मशीनरी को आपदा की स्थिति मे इस्तेमाल करने की अनुमति भी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह मशीनरी जिला में सड़कों की बहाली में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही हैं।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के दृष्टिगत जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए उचित पग उठाने के निर्देश भी दिए। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के प्रभारी राजन सिंह और अरविंद चौहान के अलावा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  .

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago