मुख्य समाचार

17वें दिन भी बीआरओ के मशीन ओपरेटर का नहीं लगा पता

लाहौल (रंजीत लाहौली, संवाददाता),

दारचा शिंकुला मार्ग पर 17वें दिन भी बीआरओ के मशीन ओपरेटर का नहीं लगा पता | उपायुक्त राहुल कुमार ने दारचा शिंकुला मार्ग पर सर्च ओपरेशन का जायजा लिया | उपायुक्त ने मशीन ऑपरेटर परगट सिंह के भाई के साथ गहरी सवेंदना व्यक्त की और कहा कि सर्च टीम द्वारा कोशिश की जा रहे है | शाम करीब 4 बजे अचानक पहाड़ से बादल फटने से मलबे की चपेट में आने से मशीन सहित नाले में जा गिरे | गनीमत यह रही कि ओपरेटर के सहायक मशीन के अंदर मौजूद नहीं थे, वह अपनी जान बचाने में सफल रहे | लापता व्हील लोडर ऑपरेटर परगट सिंह का 17वें दिन भी शव बरामद नहीं हुआ है | सर्च ओपरेशन दल के टीम ने आज भी ड्रॉन व मेटल डिटेक्टर के माध्यम से तलाश जारी है | इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी भी मौजूद रहे | उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया है कि परगट सिंह सुपुत्र बलविंदर सिंह जिला कुरूक्षेत्र गांव बोधनी पोस्ट ओफिस पिहोवा हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं | 11 जुलाई में शिंकुला में बादल फटने से आऐ मलबे की चपेट में काम करते हुए अपनी मशीन के साथ नीचे गहरी नाले में गिर गया है, लेकिन अभी तक लापता है | सिद्वांत देशमुख 126 आरसीसी सीमा सडक संगठन के अधिकारी ने बताया है कि परगट सिंह एक बहुत मिलनसार और जबांज ऑपरेटर थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

24 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago