नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज बुधवार को नाहन के शहीद स्मारक में मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति देने वाले देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज प्रातः शहीद स्मारक पहुंच कर प्रशासन की ओर से देश के अमर शहीदों के सम्मान में पुष्पचक्र भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल पर उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहर के गणमान्य लोगों को राष्ट्र भक्ति की शपथ भी दिलवाई। विधायक अजय सोलंकी ने भी पुष्पचक्र भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म सिंह, उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कारगिल विजय दिवस के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों में कर्नल पुंडीर, कैप्टन जीत राम, कैप्टन निखिल गुरंग, नायब सूबेदार मुकेश, हवलदार सचिन कुमार, नायक राजीव कपूर तथा एक्स सर्विमैन लीग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…