मुख्य समाचार

कारगिल विजय दिवस पर नाहन में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज बुधवार को नाहन के शहीद स्मारक में मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति देने वाले देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज प्रातः शहीद स्मारक पहुंच कर प्रशासन की ओर से देश के अमर शहीदों के सम्मान में पुष्पचक्र भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक स्थल पर उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहर के गणमान्य लोगों को राष्ट्र भक्ति की शपथ भी दिलवाई। विधायक अजय सोलंकी ने भी पुष्पचक्र भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म सिंह, उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कारगिल विजय दिवस के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों में कर्नल पुंडीर, कैप्टन जीत राम, कैप्टन निखिल गुरंग, नायब सूबेदार मुकेश, हवलदार सचिन कुमार, नायक राजीव कपूर तथा एक्स सर्विमैन लीग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

2 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

12 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago