खेती बागवानी

सेब कलेक्शन सेंटर न खुलने से बागवानों का हो रहा नुकसान: चेतन बरागटा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

सेब कलेक्शन सेंटर समय पर न खुलने से बागवान सकते मे आ गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्रों में अभी तक सेब कलेक्शन सेंटर नही खुले है। जिस कारण बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण बागवानों के सेब बागिचो की जमीन धसने से पौधे गिर रहे है और सेब ड्रॉप हो रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बागीचों में पतझड़ की समस्या विराट रूप ले चुकी हैं। इस कारण भी बागवानों के बहुत सेब झड़ रहे है। हालत ये है कि कई बागवानों ने तो सेब की बोरियां भर कर अपने घरों में रखी है, जो अब सड़ने लग गयी है।

गौरतलब है कि भारी बरसात के कारण बागवानों को अबकि बार अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को राहत के तौर पर तुरन्त प्रभाव से सेब कलेक्शन सेंटर खोल देने चाहिए। चेतन बरागटा ने कहा कि बार- बार आग्रह करने पर भी उद्यान विभाग पतझड़ से बचने के लिए बागवानों को भरपूर मात्रा में दवाइयाँ उपलब्ध नही करवा पा रहा है। यह एक गम्भीर चिंता का विषय है। सेब सीजन शुरु हो गया है ,पर सड़को की स्थिति ठीक नही है। अब परेशानी इस बात की है कि बागवान अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाएं तो कैसे। सड़को के सुधारीकरण का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। क्षेत्र में स्थिति ये बनी हुई है कि आम जनता मूलभूत सुविधा जैसे बिजली,पानी ,सड़क,स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जुझ रही है।
सरकार के मंत्री सचिवालय से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे है। जनता की सुध लेने वाला कोई नही है। चेतन बरागटा ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु से मांग की है कि बागवानों के लिए शीध्र,अतिशीघ्र सेब कलेक्शन सेंटर खोले जाए। बागवानों को उद्यान विभाग में भरपूर मात्रा में दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए तथा ग्रामीण सड़को पर युद्ध स्तर पर कार्य कर यातायात के लिए बहाल किया जाए। बिजली- पानी से महरूम जनता को जल्द ये सुविधाए सुचारु रूप से प्रदान की जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

भरवाईं स्कूल में हुआ सड़क सुरक्षा इकाई क्लब के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ।।

ऊना (अकी रतन ,संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में सड़क सुरक्षा इकाई के…

23 hours ago

सेब मुद्दे पर सीएम तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे : राकेश डोगरा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…

23 hours ago

सोलन में भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर…

24 hours ago

नाबार्ड द्वारा जिला किन्नौर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकताएं तय

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), पायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां…

1 day ago

राजस्व मामलों की लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें : उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज जिला…

1 day ago

चंबा के बरौर पंचायत के छमैरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चंबा ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ), पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, पुलिस सभी पहलुओं…

1 day ago