किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
जिला पेंशन कल्याण संघ किन्नौर द्वारा हाल में ही रामपुर के अंतर्गत रचोली नामक स्थान पर सांय काल के समय किन्नौर के बेटियो के साथ स्थानीय तीन व्यक्तियों ने छेड़ छाड़ और मार पीट की तथा चोट पहुंचाई है, उसकी कड़ी निंदा की है । जिला पेंशन कल्याण संघ किन्नौर के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि लड़कियों के साथ इस तरह की हरकत निंदनीय है और उन्होंने प्रशासन जिला शिमला से मांग रखी है कि उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा नही दी जाएगी, तो आने वाले समय में कोई भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है । उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही होती है, तो संघ जिला किन्नौर और लोगो के साथ मिल कर रोड में उतरने पर मजबूर होंगे। इसलिए इस विषय को संज्ञान में शीघ्र अति शीघ्र ले।
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…