राजनीति

आपदा में राजनीति के बजाय सहयोग करें रेणुका भाजपा : यशवंत ठाकुर

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

युवा नेता यशवंत ठाकुर ने रेणुका भाजपा के बयान पर चिंता जताते हुए कहा कि आपदा कभी समय और दिन देखकर नहीं आती इसमें राजनीति करना जायज नहीं है उन्होंने अपील की कि विरोधी पक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आपदाग्रस्त परिवारों की मदद करने में स्थानीय विधायक तथा सरकार के साथ सहयोग करें। संकट के समय एक-दूसरे पर दोषारोपण करने से बेहतर है कि पीड़ित मानवता की सेवा में सक्रिय हो।

उन्होंनेे रेणुका भाजपा के बयान को निराधार और जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि रेणुका भाजपा आपदा में अवसर तलाश कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहीं हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक लगातार अपने चुनाव क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों में दिन रात लगे हुए हैं व आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मिल रहें हैं और उनके साथ मुश्किल की घड़ी में खड़े हैं उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समूचे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश में अतिवृष्टि से भारी भरकम नुकसान हुआ है।प्रदेश सरकार सभी जगह लोगों की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व विधायक राहत व बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह का स्थानीय विधायक श्री विनय कुमार व समस्त प्रदेश सरकार व प्रशासन का इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के लिए धन्यवाद किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

10 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

24 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago