मुख्य समाचार

राजगढ़ : क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण पटरी पर नही लोट पा रहा जन जीवन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजगढ़ क्षेत्र मे लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है । यहां क्षेत्र की प्रमुख सड़के जिसमे राजगढ़ सोलन, राजगढ़ खेरी नाहन, राजगढ़ नौहराधार हरिपूरधार, राजगढ़ सनौरा नेरीपूल, बागथन बनेठी राजगढ़ चंदोल है यही सड़के इस पूरे क्षेत्र को यातायात सुविधा प्रदान करती है । मगर इसमे राजगढ़ सोलन सड़क को छोड़ कर बाकि सभी सड़के बार बार बंद हो रही है। राजगढ़ खैरी नाहन सड़क नेहरबाग व बडू साहिब के समीप बार बार भुस्खलन के कारण बंद हो रही है । बागथन बनेठी राजगढ़ चंदोल सड़क भी जगह जगह भुस्खलन के कारण बंद हो रही है । राजगढ़ नौहराधार सड़क भी नौहराधार के आगे जगह जगह पर भुस्खलन के कारण बंद हो रही है । इसी तरह इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख सड़क नेरीपूल सनौरा भी पैरवीपूल के पास भुस्खलन के कारण तथा नेरीपूल के पास सड़क में दरार आने के कारण बंद हो गई है ।इस सड़क को तो अब लोक निर्माण विभाग ने बड़े वाहनो की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया है । इस सड़क पर केवल छोटे वाहनो का आवागमन हो पाएगा । इसके साथ साथ क्षेत्र की ग्रामीण सड़को जिसमे सैरजगास, भुइरा, दाहन ब्राईला, बथाऊधार, फगू, झीमीधार, धमूण हाब्बन, धाली डिबंर, ठारू, लेऊनाना आदि ऐसी सड़के है। जो समुचे ग्रामीण क्षेत्रो को मुख्य सड़को से जोड़ती है मगर यह सड़के बार बार भुस्खलन के कारण बंद हो रही है । इन सभी सड़को के माध्यम से ही क्षेत्र के किसानो व बागवानो के कृषि उत्पाद देश की विभिन्न मंडियो को जाते है इसलिए लोक निर्माण विभाग भी इन सड़को को खोलने का पूरा प्रयास कर रहा है। मगर बार बार व जगह जगह हो रहे भुस्खलन के कारण सड़क मार्ग सुचारू नही हो पा रहे है। उधर आज चौथे दिन भी राजगढ़ क्षेत्र मे पथ परिवहन निगम की कोई बस नही चल पाई। बस अड्डा प्रभारी राजगढ़ वीरेद्र कुमार के अनुसार जब तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी सड़को की क्लीयरेंस नही मिल जाती तब तक खराब सड़को पर बसे भेजना मुश्किल है । इसके साथ निजी बसो का आवागमन भी ना के बराबर रहा जिसके कारण लोगो के भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ साथ सभी मौबाईल कंपनियों के सिग्नल भी क्षेत्र मे कम ही आ रहे है। लोक निर्माण विभाग के अधिशांसी अंभियता राम सिहं के अनुसार कुम्मारहटी नेरीपूल छैला सड़क पर नेरीपूल के पास सड़क पर दरारे आ गई है। सड़क कभी भी धंस सकती है इस लिए इस सड़क पर बड़े वाहनो का आवागमन रोक दिया गया है और सभी प्रमुख सड़को पर विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता जे सी बी के साथ तैनात है। मगर बार बार व जगह जगह हो रहे भुस्खलन के कारण सड़को को सुचारू रूप से खोलना मुश्किल हो रहा है फिर भी विभाग का प्रयास लगातार जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago