मुख्य समाचार

राजगढ़ : जी आर मुसाफिर ने किया पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने देवथल गांव में नेकराम का क्षतिग्रस्त मकान देखा, साधना घाट में अमर सिंह का मकान, खोबल में राजेंदर का मकान, बड़गला में सुंदर सिंह का मकान, जकाही में देवेंद्र सिंह, कावड़ी में ज्ञान सिंह, कटारों में ओमप्रकाश एवं हरड़ीघाट में हरियाराम के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने पाया कि इन सभी मकानों को बारिश से काफी नुकसान हुआ है | इसके लिए उन्होंने उनके क्षतिग्रस्त मकानों की प्रशासन द्वारा रिपोर्ट बनवा कर सरकार को भेजने के लिए कहा है जिससे उन्हें राहत राशि प्रदान करवाई जाए | उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में जो भी सड़कें बंद है उन्हें प्रशासन के द्वारा जल्दी ही खुलवा दिया जाएगा जिससे आमजनमानस को आवाजाही में ज्यादा परेशानी न हो एवं जहां पर भी लोगों के खेतों को नुकसान हुआ है या किसी की गौशाला को नुकसान हुआ है उसके लिए भी प्रशासन से सहायता मुहैया करवाई जाएगी | उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री इस आपदा के समय में एक नायक के रूप में काम कर रहे हैं तथा प्रत्येक बाढ़ प्रभावित इलाके का स्वयं दौरा कर रहे हैं और मौके पर राहत राशि एवं सामग्री भी प्रदान करवा रहे हैं | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन इस आपदा के समय में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं एवं आम जनमानस को भरपूर सहयोग कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि पच्छाद आजाद के जितने भी हमारे सदस्य हैं वह सभी भी अपने आसपास क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा करें व नुकसान की रिपोर्ट बनवाकर मुझे दें जिससे कि सरकार के सामने पूरी रिपोर्ट रखी जाए और पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान करवाई जाए |

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

10 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

1 day ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 day ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

1 day ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

3 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

4 days ago