मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
रोहतांग दर्रा आज चार घण्टे यातायात के लिए बन्द रहा। राहनीनाला के समीप सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन होने के कारण दोनो और वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मशीनरी सहित मौके पर पहुंची और यातायात बहाल किया। सड़क बन्द होने के कारण रोहतांग जा रहे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे राहनीनाला के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण बड़ी बड़ी चट्टाने और मलबा सड़क पर आ गया। शनिवार को करीब 400 वाहन पर्यटकों को लेकर रोहतांग गए। आठ बजे से पहले रोहतांग पहुंचे पर्यटक कोकसर होते हुए वापस मनाली आए जबकि राहनीनाला नाला में फंसे लोगों को वापस मुड़कर अटल टनल से कोकसर होते हुए रोहतांग जाना पड़ा। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि राहनीनाला नाला के समीप भूस्खलन हुआ था। बीआरओ ने यह मार्ग बहाल कर दिया है। उन्होंने खराब मौसम में यात्रा करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…