ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
श्री रेणुका जी पुलिस थाना के शिव मंदिर में नंदीश्वर महाराज और नाग देवता की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर डीएसपी मुकेश डडवाल परिवार सहित उपस्थित रहे। थाना प्रभारी रंजीत राणा के सानिध्य से इस मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार किया गया और शुक्रवार को शिव मंदिर में शिवलिंग पर नाग देवता और मंदिर के बाहर नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। इस शुभ अवसर पर रेणुका जी थाना पुलिस की तरफ से हवन यज्ञ, विशेष पूजा अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में शीश नवाया कर भंडारा ग्रहण किया। डीएसपी मुकेश डडवाल ने थाना प्रभारी रंजीत राणा और उनकी टीम द्वारा सामाजिक सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ इस तरह के धार्मिक कार्य को लोक हित में करने के लिए प्रशंसा की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…
ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…
सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…