मुख्य समाचार

मनाली : विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एसोसिएशन को भेंट किया चार लाख 18 हजार का चैक

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
विधायक भुवनेश्वर गौड़ के चीफ पैटर्न बनने से एडवेंचर टूर ओपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली मजबूत हो गई है। एसोसिएशन ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ को चीफ पैटर्न बनाया है। विधायक ने आज एसोसिएशन को चार लाख 18 हजार का चैक भेंट किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने एसडीएम को आदेश दिए कि एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के लिए कार्यालय की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वोल्बो बस स्टैंड में जगह देने की बात कही। उन्होंने कहा कि एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ने पर्यटकों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है। रेस्क्यू टीम का बीमा करवाया जाएगा। विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में और जान खतरे में डालकर एसोसिएशन ने 80 रेस्क्यू चलाये है जो सराहनीय है। विधायक ने कहा कि एसोसिएशन रेस्क्यू के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाए तो बेहतर रहेगा। पर्यटकों को पहले ही बता दें कि उन्हें कब कहां जाना है और कब नही जाना चाहिए। हमे बेसहारा पशुओं की सहायता के लिए भी कार्य करना चाहिए। मनाली में कई अवैध गतिविधियां शुरू हो गई है। इसे रोकने के लिए भी युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन की यथासम्भव मदद की जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जोगी ने बताया कि 2017 में एसोसिएशन का पंजीकरण किया गया। अब तक एसोसिएशन ने 80 से अधिक रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाए। रेस्क्यू टीम के मुखिया जगत ठाकुर ने रेस्क्यू में आने वाली समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण सूद ने एसोसिएशन द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

22 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

2 days ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

2 days ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

2 days ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

4 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

5 days ago