अपराध /दुर्घटना

शिमला : 13.76 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के उपमंडल ठियोग में लगातार नशे को बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कारवाही जारी है | लेकिन चिंता का विषय समाज में युवा जिस तरह नशे की ओर जा रहा है उससे आने वाले पीढ़ी के लिए खतरा बनता जा रहा है | ऐसे में प्रशास के साथ जब तक समाज साथ नहीं देगा तब तक चिट्टे जैसे नशे को संपन्न करना मुश्किल है | वहीं जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पिछले कल ठियोग थाने में सूचना मिली कि दयानंद उर्फ ​​सोनू के किराए के आवास के परिसर में प्रतिबंधित सामग्री पाई जा सकती है, पुलिस टीम ने राही घाट (ठियोग) के पास स्थित आवास पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान इनके कब्जे से 13.76 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया जिसमे पुलिस द्वारा 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है | दयानंद शर्मा पुत्र लेफ्टिनेंट अनंत राम शर्मा निवासी टिक्कर शिल्लू डाकघर और तहसील ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और उम्र 34 वर्ष और दूसरा व्यक्ति निहाल वर्मा पुत्र स्व. दुर्गा सिंह वर्मा निवासी शिल्लू डाकघर एवं तहसील ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और उम्र 22 वर्ष थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही जारी है |

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

22 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

7 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago