अपराध /दुर्घटना

मंडी : पीओ सेल मंडी ने पंजाब के भटिंडा से पकड़ा चरस तस्करी मामले का उदघोषित आरोपी

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता), 

पीओ सेल मंडी टीम द्वारा स्पेशल जज-2 मंडी के न्यायालय में विचाराधीन चरस तस्करी एक मामले में उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पंजाब के भटिंडा से हिरासत में लिया गया है। पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना गोहर के हवाले कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू पर पुलिस थाना गोहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत चरस तस्करी का एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा चालान तैयार कर स्पेशल जज-2 मंडी के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। वहीं ट्रायल के दौरान आरोपी न्यायालय से लगातार गैर हाजिर रहा और इस पर न्यायालय द्वारा उसे उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ को लेकर विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। इस पर पीओ सेल मंडी टीम के एचएचसी महेंद्र सैनी व रवि कुमार, कांस्टेबल विवेक भंगालिया और दिनेश कुमार की टीम ने आरोपी को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को पुलिस थाना गोहर के हवाले कर दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

11 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

15 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

16 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

18 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

20 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

22 hours ago