अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर में पकड़ा चांदी के गहने बेच रहा हरियाणा का व्यापारी

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने मंडी जिला के सुंदरनगर में बिना बिल चांदी के गहने बेच रहे हरियाणा के एक व्यापारी को रंगे हाथों पकड़ने में कामयाबी हासिल की है विभाग की टीम ने आरोपी को हजारों रुपए का जुर्माना भी ठोका है। जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम गुरुवार शाम सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में मौजूद थी उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जब हरियाणा के एक व्यापारी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 13.5 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए। जब व्यापारी से विभाग की टीम ने बिल मांगा तो व्यापारी बिल पेश नहीं कर पाया. जिस पर विभाग की टीम ने व्यापारी पर ₹55798 जुर्माना लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के व्यापारी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 13.5 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। व्यापारी मौके पर किसी भी तरह का बिल पेश नहीं कर पाया जिसके चलते व्यापारी को ₹55798 जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने व्यापारियों व कारोबारियों से अपील की है कि बिल के साथ ही व्यापार करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

22 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

7 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago