मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला किन्नौर में कपिंग थैरेपी से किया गया 109 लोगों का उपचार

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

जिला किन्नौर में कपिंग थैरेपी से 109 लोगों का उपचार किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय परम्परा चिकित्सा पद्धति को आयुर्वेदा विभाग के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित आयुर्वेदिक विभाग में भी अस्पताल में भी आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है और लोगों के उपचार किए जा रहे हैं।जिला आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा श्रृंग चिकित्सा थैरेपी (कपिंग चिकित्सा पद्धति) के माध्यम से लोगों में वात-विकार, वायु-विकार, गर्दन-दर्द, कंधे का दर्द, जोड़ो का दर्द, पीठ दर्द, अंगो में शून्यता या सुन्न पड़ना, साईटिका आदि रोगों का उपचार किया जा रहा है।जिला किन्नौर में श्रृंग चिकित्सा थैरेपी (कपिंग चिकित्सा पद्धति) अप्रैल, 2023 से नाको गांव में आरंभ की गई। जिले के नाको गांव में अप्रैल से जून माह तक 55 व्यक्तियों तथा चारंग गांव में 15 व्यक्तियों का इस चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार किया गया। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल रिकांग पिओ में मई माह से जून माह तक 39 मरीज़ों का उपचार किया गया।कपिंग चिकित्सा पद्धति के समय मरीज के शरीर के विभिन्न भागों में कप लगाए जाते हैं तथा कपों में वैक्यूम बनाया जाता है जिससे मरीज के शरीर में भी वैक्यूम बनता है। नसों में खून की पूर्ति अच्छे प्रकार से सुनिश्चित होती है। इस चिकित्सा पद्धति में मरीज के शरीर में 10 से 15 मिनट तक कप लगाए जातें हैं व मरीज की हालत को देखते हुए उपचार का समय निर्धारित किया जाता है। यह थैरेपी दो प्रकार की होती है, एक सूखे प्रकार की एक गीले प्रकार की। गीले प्रकार की थैरेपी में मरीज के शरीर से बहुत ही कम मात्रा में खून आने की संभावना रहती है, परंतु इससे मरीज को कोई नुकसान नहीं होता तथा एक या दो दिनों में इसके निशान भी खुद मिट जाते हैं। जिला किन्नौर में श्रृंग चिकित्सा पद्धति के प्रभावी प्रणामी स्वरूप लोगों में इस चिकित्सा पद्धति का चलन भी बढ़ रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में कांग्रेस की जोन कोऑर्डिनेटर बैठक आयोजित, राजा वीरभद्र सिंह व सदानंद को दी श्रद्धांजलि

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी की जोन…

2 hours ago

रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 08 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने…

4 hours ago

10वीं में 666 अंक लाने वाले कनिष्क ठाकुर बने एक दिन के एसडीएम भरमौर

भरमौर ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर…

7 hours ago

दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, बिलासपुर में दहशत

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा…

9 hours ago

गर्भवती पत्नी से पहले उजड़ गया सुहाग, चंबा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है।…

10 hours ago

मनाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, किराए के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ…

1 day ago