मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
मनाली मॉल रोड़ में कब्जाधारियों पर शिंकजा कसने के लिए नगर परिषद, प्रशासन व व्यापार मंडल की बैठक आयोजित। मनाली माल रोड़ व फुटपाथ पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद मनाली ने अभियान शुरु कर दिया है। नगर परिषद ने व्यापार मंडल सहित शहर के हर कारोबारी से सहयोग की अपील की है। शहर में फुटपाथ पर कब्जे, देह व्यापार, अनाधिकृत तौर पर गोलगपे, गुलाब जामुन, पान तथा मालिश जैसे कार्य करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। साथ ही दीवारों को किराए पर देकर फुटपाथ को संकरा करने वालों के खिलाफ भी नप सख्त कार्रवाई करेगी। आज नगर परिषद मनाली ने बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड सदस्यों ने अपने अपने सुझाब रखे। सभी का यह कहना था कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए फुटपाथ खाली होने चहिये। बैठक आयोजित करने के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि शहर में फुटपाथ के कब्जा धारियों को हटाने व सफाई अभियान चलाने के लिए वीरवार को व्यापार मंडल के साथ बैठक रखी थी। लेकिन नप का जनरल हाउस होने के चलते उनसे बातचीत नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को फिर से बैठक रखी है। इस बैठक में मनाली का हर कारोबारी अपना सुझाब रख सकता है। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए हर मनाली वासी के सहयोग की जरूरत है। प्रशासन का सहयोग मिल रहा है जबकि पुलिस के सहयोग भी आपेक्षित है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार व कार्यकारी अधिकारी अनिल ने कहा कि नगर परिषद के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर पार्षद सुनीता, कल्पना, ललिता व मनोनीत पार्षद रानू, धर्मपाल, बलबीर, जगदीश व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…