मुख्य समाचार

सिरमौर : घंडूरी विद्यालय में किया गया सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडूरी में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इसके साथ ही प्राथमिक केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 4 सदनों में विभाजित किया गया। इस प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू सदन के विद्यार्थी प्रथम रहे जिनको विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह राणा द्वारा पुरस्कृत किया गया और बच्चों की हौसला अफजाई की गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिता कराने से बच्चे आने वाले समय में किसी भी स्तर की प्रतियोगिताओ के लिए तैयार रहेंगे और उनका ज्ञान बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक और विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने सुंदरनगर के व्यक्ति से ठगे 5 लाख रुपए

ब्यूरो रिपोर्ट। सुंदरनगर। साइबर अपराधियों ने बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर सुंदरनगर निवासी एक…

9 hours ago

मानसून को लेकर हिमाचल हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को दिए सतर्क रहने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए…

16 hours ago

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

1 day ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

1 day ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

2 days ago