मुख्य समाचार

शिमला : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जल्द स्थानांतरित किए जायेंगे विभाग एवं ओपीडी

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कर समय रहते पूर्ण करने के दिए निर्देश। मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग संजय अवस्थी ने आज अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हम सब को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल तक के सड़क निर्माण का कार्य एवं पेड़ों को काटने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है जिसका जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएंगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय रहते कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को आने जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने पथ परिवहन निगम को अस्पताल के अधिकारियों के साथ बसों एवं टेंपो ट्रैवलर की समय सारणी तय करने के भी निर्देश दिए ताकि अस्पताल के लिए जरूरत अनुरूप बस रूट को लगाया जा सके और अस्पताल कर्मचारियों एवं मरीजों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपीडी एवं विभागों को स्थानांतरित करना है ताकि मरीजों को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों से ओपीडी शिफ्ट करने की स्थिति का भी जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ही नागरिकों को उचित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है । उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ नर्स, ओटीए, फार्मासिस्ट एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ सही अन्य रिक्त पदों की बात सामने आई है, उन्होंने इस विषय पर एवं अन्य समस्याओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यहां पर दवाइयों की दुकान को खोलने की बात भी सामने आई है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएंगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भट्टा कुफर सड़क ने पार्किंग की गई गाड़ियों को को हटाने के भी निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति न बने। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी सेल, कार्डियक एनएसथीसिया तथा एंडोक्रिनोलॉजी विभागों को स्थानांतरित किया जायेगा। बैठक से पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने नए भवन का एवं स्थापित की गई मशीनों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ. राहुल रॉय सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

23 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

23 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago