मुख्य समाचार

राजगढ़ : सुनील चौहान ने पहाड़ी, हिन्दी व पंजाबी गीतों से श्रोताओं का किया भरपूर मनोरंजन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

ग्रीन क्लब राजगढ़ द्वारा नेहरु मैदान में आयोजित प्रथम श्री शिरगुल देवता राज्य स्तरीय लोक उत्सव की तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सारे गा मा फेम सुनील चौहान ने अपने तरानों से दर्शको को  खूब नचाया | सुनील चौहान ने पहाड़ी, हिन्दी व पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया | प्रचंड करण के पंजाबी गीतों पर भी दर्शक झूमते नजर आये | अंतिम संध्या में प्रदेश के जाने माने लोक गायक किशन वर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब समा बाँधा | डी आई डी की विजेता अक्षरा चौहान की डांस  प्रस्तुती भी आकर्षक रही | राजगढ़ क्षेत्र के इंडियन बुक एंव एशियन बुक आफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करवा चुके जोगिन्द्र हाब्बी के ग्रुप ने भी लोक नृत्य से दर्शकों को लुभाया |  लोक उत्सव के दौरान आयोजित एकल गायन  प्रतियोगिता में करसोग मंडी के बाबी बंसी पहले  वाईस आफ हिमाचल बने | 50 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया | दुसरे स्थान पर राजगढ़ के प्रतिभागी ए आर बरशांटा दुसरे स्थान पर रहे | तीसरा स्थान सयुंक्त रूप से अभिषेक ठाकुर व रिचा नधोलटा ने हासिल किया | विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार व तीसरे स्थान को 20 हजार केश प्राईज से नवाजा गया | गायन  प्रतियोगिता में प्रदेश के विख्यात गायकों डॉ. महेंद्र राठोर, डॉ. मदन झालटा, किशन वर्मा, सुनील चौहान आदि ने जज की भूमिका निभाई | तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लोक उत्सव के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुरेन्द्र सेठी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की | उन्होंने ग्रीन क्लब के प्रयास की भरपूर प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रतिभाओ को प्रदेश के बेहतरीन मंचो पर जगह प्रदान करने के लिए वह अपना पूरा प्रयास करेंगे | उन्होंने आयोजको को 21 हजार की राशी भी प्रदान की |  ग्रीन क्लब के संस्थापक धर्मेन्द्र वर्मा, अध्यक्ष मदन लाल तोमर सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों तथा प्रायोजको को भी सम्मानित किया गया | ग्रीन क्लब के अध्यक्ष मदन लाल तोमर ने सभी प्रायोजको व क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया और कहा कि अगले वर्ष से यह आयोजन 5 दिन का किया जायेगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

21 hours ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

21 hours ago

केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…

21 hours ago

अग्निवीर पंजीकरण 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक

नाहन (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के…

22 hours ago

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत प्रवेश शुरू।पहली से नौवीं कक्षा तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर होंगे दाखिले

नोहराधार ( निशेष शर्मा ,संवाददाता ), पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में शैक्षणिक…

24 hours ago