अपराध /दुर्घटना

रामपुर : भद्राश में चिट्टे के साथ दबोचा युवक, 5.02 ग्राम चिट्टा बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस थाना रामपुर के तहत एक बार फिर चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 28वर्षीय युवक से 5.02 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार रात पुलिस थाना रामपुर का दल गश्त पर था। इस दौरान भद्राश के समीप माछाडा खड्ड में संदिग्ध हालत में एक युवक को देखा गया। उक्त युवक पुलिस पूछताछ में घबरा गया। जिसके आधार पर उसकी तलाशी ली गई और तलाशी में उसके पास 5.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान 28वर्षीय भरत भूषण उर्फ प्रिंस पुत्र किशोरी लाल गांव खुंना डाकघर शिंगला तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

20 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

22 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago