राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ के गायक पियूष दस्सन की पहली पहाड़ी एल्बम प्रेम बाण म्यूजिक हंटर पर रिलीज हो गयी है और लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है | पियूष दस्सन ने बताया कि इस एल्बम में तीन नाटियां नैनो रे बाण चलाई ना साजना, सोनिया मेडमे तथा चादरु लागी बुणदी है | एल्बम को प्रदेश के जाने माने गायक और संगीतकार पंकज ठाकुर ने लिखा है | इन नाटियो को संगीत भी पंकज ठाकुर ने ही दिया है | विडिओ एडिटिंग प्रशांत ठाकुर और चलचित प्रोडक्शन ने किया है | पियूष ने बताया कि उनकी एल्बम का नैनो रे बाण चलाई ना साजना गीत रिलीज होते ही लोगो की जुबान पर है और अन्य गीतों को भी भरपूर प्यार मिल रहा है | उन्होंने कहा कि यह उनका पहला प्रयास है | उनके गीत पसंद करने के लिए उन्होंने लोगो का आभार प्रकट किया |
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…