निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
निरमंड खंड में कलस्टर स्तर की मीटिंग खंड परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता खण्ड परियोजना अधिकारी जगजीवन पाल शर्मा ने की, जिसमें लगभग 20 स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रभारी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। निरमंड क्लस्टर के प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार कार्यसूची पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य बागीपुल सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रधानाचार्य जाओ व त्वार के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। जाओं के प्रधानाचार्य राजू कश्यप ने कैश बुक संबंधी तथा सोशल ऑडिट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी अध्यापकों के साथ साझा की। बैठक में विभिन्न स्कूल से आए प्रभारी अध्यापक ने भी अपनी अपनी समस्यों को इस बैठक में रखा। बैठक में बैठक में प्रताप चंद हरीश शर्मा सर्व दयाल, भास्कर दत्त, मेहर चंद, हुकमचंद, कौशल्या देवी, सुभाष चंद, तरुण शर्मा, आशा कौशल, कुसुमलता, भरत दास, गिरिराज, रवीना आदि अध्यापक भी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…