मुख्य समाचार

रामपुर : छात्र-छात्राओं के लिए 30 जून से मार्गदर्शन कैंप लगाएगी एसएफआई

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रामपुर क्षेत्रीय कमेटी ने महाविद्यालय में आगामी दाखिले को लेकर रणनीति बनाई है। बैठक में तय हुआ है कि कॉलेज में नए आने वाले छात्रों के मार्गदर्शन के लिए रामपुर, आनी, निरमंड, कुमारसैन व ननखड़ी कॉलेज में एसएफआई आगामी 30 जून से सहायता शिविर लगाएगी, जिसमें एसएफआई कार्यकर्ता लैपटॉप और मोबाइल फोन के माध्यम से छात्रों के फॉर्म भरने में उनकी मदद करेंगे। वही इस बैठक में एसएफआई ने निरमंड तहसील में एंप्लॉयमेंट ऑफिस खोलने की भी मांग उठाई। एसएफआई ने कहा कि निरमंड तहसील में रोजगार कार्यालय ना होने के कारण पुरे क्षेत्र के नौजवानों विशेषकर छात्र छात्राओं लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों को रोजगार कार्यालय सम्बन्धी कार्यों के लिए करीब 150 किलोमीटर दूर आनी पहुंचना पड़ता है। जिससे समय के साथ साथ आर्थिक तौर पर भी उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मौजूद एसएफआई क्षेत्रीय कमेटी सचिव राहुल विद्यार्थी ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द निरमंड तहसील के अंतर्गत रोजगार कार्यालय खोला जाए। वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लोकल कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अभी भी उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आने वाले समय में आम छात्रों व नौजवानों को लामबंद कर सडकों पर उतर आंदोलन शुरू करेंगे। इस बैठक में जिला कमेटी अध्य्क्ष कमल शर्मा, जिला सचिव अनिल ठाकुर, सचिवालय मंडल सदस्य बंटी ठाकुर, लोकल कमेटी सचिव राहुल विद्यार्थी, उज्ज्वल, तनु वर्मा, सलिल शर्मा, पूजा, स्नेहा रवीना, शीतल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

19 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

20 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago