मुख्य समाचार

मंडी : सीएम के पास आपदा प्रबंधन की बैठक के लिए भी समय नहीं – जयराम ठाकुर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में बरसात कहर बनकर बरस रही है और सीएम के पास आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के लिए भी समय नहीं है। प्रदेश में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। यह बात उन्होंने पिछले कल अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के तुंगाधार में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी तो बरसात और सर्दियों के मौसम से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा होती थी। कहीं पर भी नुकसान होने पर तुरंत प्रभाव से मंत्रियों को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई की जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टूरिस्ट सीजन का दौर है लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं। उल्टा जो टूरिस्ट फंस रहे हैं उनकी भी सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। हजारों लोग जाम में फंसे और सराज से होकर निकलने की कोशिश में लगे रहे। ऐसे लोग घंटों तक भूखे प्यासे गाड़ियों में फंसे रहे और उन्होंने खुद डीसी मंडी को फोन करके लोगों तक मदद पहुंचाई। जयराम ठाकुर ने सरकार पर सराज विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी तक सराज में हुए नुकसान को जांचने के लिए कोई भी नेता या अधिकारी नहीं आया है जोकि दुखद बात है। जो नुकसान हुआ है वो हो चुका है, लेकिन और नुकसान न हो, ऐसी कोई योजना सरकार के पास नहीं है। इस मौके पर उन्होंने अपने गृहक्षेत्र के प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।


Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

10 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

12 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

20 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

2 days ago