मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक खेलों में भारतीय बॉलीबाल टीम के खलाड़ी सूरज व कोच अमन का स्पेशल ओलंपिक मंडी के अध्यक्ष जगदीश राणा ने पिछले कल दोपहर बाद सुंदरनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सुंदरनगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व आर्ट ऑफ़ लिविंग से विक्की खरबंदा साकार स्कूल की चेयरमैन शीतल शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्या पवना वर्मा स्टाफ और साकार स्कूल के विशेष बच्चों ने स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे। साकार संस्था के संस्थापक महेश शर्मा, अध्यक्ष शीतल शर्मा ने बताया कि साकार स्कूल की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। इसका श्रेय संस्था के चीफ पैटर्न इंजीनियर अम्बा प्रसाद, डॉ रमेश सेन, राजा ठाकुर, एनएस खरबंदा, हेम सिंह ठाकुर बीबी कौशल, होशियार सिंह व सुंदरनगर की प्रबुद्ध जनता को जाता है। जिन्होंने समय समय पर संस्था को बढ चढ़कर सहयोग किया। यह कामयाबी सूरज की नहीं बल्कि उन सब सहयोगीयों की है जो अपनी खून पसीने की कमाई को स्वेच्छा से दान करते है। संस्था के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता व सुनील कुमार ने इस अंतराष्ट्रीय खेल आयोजन पर विशेष ओलंपिक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका नड्डा और उनके कोच व टीम सदस्यों का आभार जताया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…