मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर क्षेत्र में किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों को लेकर बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत भरमौर क्षेत्र में किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पीएमएएजीवाई के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र भरमौर के 8 गांव चयनित हुए हैं। जिनमें भरमौर, मलकौता, सचुंई, दियोकी, लमणौता, बंडेई, पंजसेई और चौबिया शामिल है। उन्होंने कहा कि योजना के चुने गए गांवों को सामाजिक आर्थिक रूप से विकसित करना है। योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय आबादी वाले गांवों की जरूरतों और आकांक्षाओं के आधार पर एक ग्राम विकास योजना को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि चयनित गांवों में कार्य योजना में स्वास्थ्य, शिक्षा, दूरसंचार व आजीविका जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को शामिल कर एक आदर्श स्तर पर लाना है। योजना के तहत चयनित गांवों को अच्छी और गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में एक-एक स्मार्ट क्लासरूम भी बनाए जाएंगे और चयनित प्रत्येक गांव में विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर 20 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी प्रस्ताव को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग धनीराम, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग अजय ठाकुर व वन रेंजर अधिकारी तपेंद्र नेगी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago