मुख्य समाचार

मंडी : रेहड़ी यूनियन ने निगम कार्यालय पर शुरू किया अनिशिचित्कालिन धरना

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

नगर निगम मंडी के तहत गठित टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक 8 मई को हुई थी जिसमें लिए गए फैसले लागू नहीं होने के विरोध में आज यूनियन ने निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और अनिशिचित्कालिन धरना शुरू कर दिया। इसका नेतृत्व सीटू के ज़िला प्रधान व राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह और रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने किया। सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम मंडी पिछले अढ़ाई साल से स्ट्रीट वेण्डर्ज एक्ट को लागू नहीं कर रही है। क़ानून के तहत गठित टॉउन वैंडिंग कमेटी के फ़ैसले लागू नहीं हो रहे हैं हालांकि इसकी अब तक पांच बैठकें हो चुकी हैं लेकिन इसमें लिए गए कोई भी फ़ैसला लागू नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी फहड़ी वालों को 25 मई तक लाइसेंस जारी करने और उन्हें पंजीकरण कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया था। यही नहीं 15 जून तक  उन सभी स्थानों पर ग्रीन लाइने लगाने तथा सभी रेहड़ियों पर नेम प्लेट लगाने का भी निर्णय हुआ था और सर्वेक्षण के आधार पर चयनित स्थानों पर रेहड़ी धारकों को पहचान पत्र देने का भी निर्णय हुआ था। लेकिन निगम के कमिश्नर और टाउन वैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष अपने ही निर्णयों को लागू नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर अब रेहड़ी फड़ी धारक नगर निगम के बाहर तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती। वहीं नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि टाउन वैडिंग कमेटी में हुए फैसले पर नगर निगम काम कर रही हैं और जो भी इनकी लाइंसेंस की मांग वह तैयार हैं जो जल्द ही इन्हें दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से रेहड़ी फड़ी धारकों के ड्यूज लंबे समय से पेंडिंग चल रहे हैं जैसे ही उन्हें क्लीयर किया जाता है उसी दौरान उन्हें लाइसेंस दे दिए जाएंगे। एचएस राणा ने कहा कि इनकी जो भी समस्या हैं उसके लिए कमेटी बनाई गई हैं,उसके माध्यम से यह मिल बैठकर अपनी समस्या रख सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago